थाना पाटी व तामली पुलिस की कार्यवाही ऑपरेशन प्रहार के तहत बाहरी व्यक्तियों का किया गया सत्यापन |

चम्पावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के आदेशानुसार उत्तराखंड पुलिस का अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत थाना पाटी व तामली पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र में रह रहे बाहरी व्यक्तियों का पहचान ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया तथा उनके आवश्यक विवरण दर्ज किए गए । साथ ही सभी व्यक्तियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सत्यापन अभियान लगातार जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *