बिछड़ी हुई दो बुजुर्ग महिलाओं को चंपावत पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया |

चम्पावत | मेला/भीड़-भाड़ क्षेत्र में दो बुजुर्ग महिलाएं अपने परिजनों से बिछड़ गई थीं। सूचना प्राप्त होने पर ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा दोनों महिलाओं को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया गया तथा उनसे पूछताछ कर उनके परिजनों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई  । पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए दोनों महिलाओं के परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया, जिसके उपरांत उन्हें उनके पुत्र को सकुशल सुपुर्द किया गया । अपनी माताओं को सकुशल पाकर परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया तथा पुलिस की तत्परता और मानवीय कार्यशैली की सराहना की । चंपावत पुलिस सभी श्रद्धालुओं/नागरिकों से अपील करती है कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अपने परिजनों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *