चम्पावत पुलिस की बड़ी सफलता , नशा तस्कर पर कसा शिकंजा SOG व थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा 82.25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार |

चम्पावत । रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया है | उक्त के क्रम वंदना वर्मा, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के नेतृत्व में एसओजी व थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा टनकपुर थाना क्षेत्र में सूचना संकलन व कुशल सुरागरसी पतारसी कर संदिग्धों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए 01 अभियुक्त को उसकी चाऊमीन की दुकान रामू दा फास्ट फूड सेंटर में 82.25 ग्राम अवैध स्मैक व स्मैक पीने में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों सिल्वर पेपर, बीड बंडल, चेजर, लाइटर, ओप्पो कंपनी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध टनकपुर थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है ।

अभियुक्त का नाम व पता
गोविंद राम पुत्र स्वर्गीय रमेश राम निवासी ककराली गेट के पास प्लॉट नंबर 4 थाना टनकपुर जिला चंपावत!

📌 बरामदगी
1- 82.25 ग्राम अवैध स्मैक
2-स्मैक पीने में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों सिल्वर पेपर, बीड बंडल, चेजर, लाइटर,
3-ओप्पो कंपनी के मोबाइल फोन

अपील – सार्वजनिक सहयोग से ही उत्तराखंड को ड्रग-मुक्त बनाया जा सकता है। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे या आपके आस-पास कोई नशीले पदार्थों का व्यापार या अन्य संदिग्ध गतिविधी दिखे तो कृपया टोल-फ्री नंबर 112/निकटवर्ती थाना/चौकी पर सूचना दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *