टनकपुर में फायर यूनिट की तत्परता, जंगल व ट्रांसफॉर्मर में लगी आग पर पाया काबू |

चंपावत | माँ पूर्णागिरी मेला ड्यूटी में तैनात अस्थायी फायर यूनिट बनबसा को आर्मी कैंट बनबसा के जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर फायर यूनिट द्वारा MFE से पम्पिंग कर होज रील की सहायता से आग पर पूर्णतः काबू पाया गया । अग्निशमन कार्य समाप्त कर वापस लौटते समय NHPC गेट के समीप ट्रांसफॉर्मर में आग लगी दिखाई दी, जिस पर यूनिट द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए 1 अदद ABC फायर एक्सटिंग्यूशर की सहायता से आग को बुझाकर संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया गया । इस दौरान फायर कर्मियों द्वारा आम जनमानस को अग्नि सुरक्षा के संबंध में आवश्यक हिदायतें भी दी गईं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *