चंपावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशनुसार वंदना वर्मा क्षेत्राधिकारी टनकपुर द्वारा माँ पूर्णागिरि मेले के दृष्टिगत बनबसा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खोया-पाया केंद्र, सीसीटीवी व्यवस्था, पार्किंग स्थल तथा यातायात व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधितअधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी महोदया द्वारा रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को फ्लैशलाइट/टॉर्च एवं रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए, ताकि रात्रि के य सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
साथ ही मेले में बाहरी राज्यों से आए दुकानदारों का सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
कहा कि माँ पूर्णागिरि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।















Leave a Reply