चंपावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया है | उक्त क्रम मे वंदना वर्मा क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर चेतन रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत कुशल सुरागरसी व पतारसी करते हुए एक अभियुक्त को 4.46 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना टनकपुर में सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया है |
गिरफ्तार अभियुक्त:
रवि सक्सेना पुत्र ओमप्रकाश सक्सेना, निवासी वार्ड नंबर 4 मछली गली के सामने, कोतवाली टनकपुर, जनपद चंपावत, उम्र 29 वर्ष।
बरामदगी:
4.46 ग्राम अवैध स्मैक।
जनपद चंपावत पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेग।















Leave a Reply