चंपावत | फायर स्टेशन टनकपुर को सूचना प्राप्त हुई कि SSB कैम्प बूम टनकपुर के निकट जंगल में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन टनकपुर से तत्काल एक फायर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना की गई । फायर टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मोटर फायर इंजन से पंपिंग करते हुए एक होज पाइप फैलाकर कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ व जंगल में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया तथा आग को जंगल में आगे फैलने से रोक लिया गया । घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों को वन संपदा की सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए ।
फायर टीम की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ी वनाग्नि की घटना को समय रहते टाल दिया गया ।















Leave a Reply