चम्पावत | वादी बलवंत कुमार पांडे पुत्र स्व० कृष्णानंद पांडे निवासी खर्कवाल गली सैलानीगोठ टनकपुर द्वारा तहरीर दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की दुकान से एंड्रॉयड मोबाइल फोन (ओप्पो रेनो 5G) चोरी कर लिया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना टनकपुर में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया । रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में वंदना वर्मा क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के निर्देशन में सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गई । गठित पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी-पतारसी एवं साक्ष्य संकलन करते हुए चोरी की घटना के 24 घंटे के भीतर घटना में संलिप्त अभियुक्त मदन सिंह सामंत पुत्र स्व० धर्म सिंह सामंत, निवासी एआरटीओ रोड, टनकपुर, जनपद चम्पावत, उम्र 40 वर्ष के कब्जे से चोरी किया गया एंड्रॉयड मोबाइल फोन ओप्पो रेनो 5G बरामद कर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को बरामद माल सहित माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है ।
कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही दुकान से मोबाइल चोरी करने वाला अभियुक्त 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद |














Leave a Reply