शारदा घाट पर सतर्क पुलिस अलग अलग घटनाओ में रेस्क्यू कर बचाई डूबने से 5 जिंदगियां |

चम्पावत | मां पूर्णागिरि धाम आए श्रद्धालुओं 1- अर्पित पुत्र उमेश, उम्र 7 वर्ष 2- एक युवती काजल पुत्री राम रतन उम्र 23 वर्ष निवासी दुर्गागंजकाकोरी तहसील दुर्गागंजकाकोरी जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश 3- एक बालक राज पुत्र दयाराम सक्सेना उम्र 8 वर्ष, निवासी थाना फरीदपुर, तहसील फरीदपुर, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश, 4- एक युवक प्रिंस सक्सेना पुत्र अमित सक्सेना उम्र 18 वर्ष, निवासी किलेफाटक, बारादरी,जिला बरेली उत्तर प्रदेश, एवं 5- आकाश कुमार S/0 श्री राजू उम्र 25 साल निवासी ग्राम मोइनाखेड़ा थाना कुकोनमोड c ब्लाक 8 लखनऊ को शारदा घाट एवं शारदा तालाब घाट पर स्नान के दौरान अलग-अलग डूबने की घटनाओं में जल पुलिस एवं बचाव दल ने अदम्य साहस और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए 5 लोगों को सुरक्षित बचा लिया । टीम की तत्परता और समर्पण ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद करते हुए भावुक क्षण साझा किए । जनपद पुलिस द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि स्नान के दौरान सावधानी बरतें और निर्धारित सुरक्षित स्थानों में ही स्नान करे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *