चम्पावत | अर्पित पुत्र उमेश, उम्र 07 वर्ष, निवासी थाना दुर्गागंज कागोरी, जनपद लखनऊ, का पैर अचानक फिसल जाने से वह तेज धारा में बहने लगा। घाट पर मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाए जाने पर मौके पर तैनात आपदा राहत दल 31वीं वाहिनी पीएसी, जल पुलिस एवं गोताखोरों द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया । रेस्क्यू टीम ने साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए बालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के उपरांत मौके पर मौजूद परिजनों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा टीम के इस सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई ।
रेस्क्यू टीम में सम्मिलित कर्मचारीगण:
1-हेड कांस्टेबल अनिल कुमार
2-कांस्टेबल नीरज बोरा
3-कांस्टेबल भुवन मेहरा
4-कांस्टेबल चंद्र प्रकाश मेहरा
5-जल पुलिस गोताखोर रविंदर पहलवान
6-पीआरडी जवान सूरज शर्मा
जनपद पुलिस की आमजन से अपील की जाती है कि नदी/घाटों पर सतर्कता बरतें तथा बच्चों पर विशेष निगरानी रखें, जिससे इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।















Leave a Reply