चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार कोतवाली चम्पावत पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि 02 बच्चे बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं और अभी तक वापस नहीं आए हैं । उक्त सूचना पर कोतवाली चम्पावत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सर्विलांस की सहायता से बच्चों की लोकेशन का पता लगाया गया। जिनको पुर्णागिरी टनकपुर क्षेत्र से बरामद कर तत्पश्चात दोनों बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया । चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध/आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें ।
*चम्पावत पुलिस – आपकी सेवा में सदैव तत्पर*
















Leave a Reply