चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा थाना लोहाघाट का वार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम सलामी गार्ड का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस बल को शस्त्रों को खोलने-जोड़ने का अभ्यास एवं बलवा ड्रिल कराई गई। इसके उपरांत उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । इस दौरान थाना कार्यालय के अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरण, दंगा नियंत्रण उपकरण/टियर गैस, सीसीटीएनएस, लावारिस माल एवं वाहन, मैस, बैरक एवं आवासीय परिसर का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट को निर्देशित किया गया कि आपदा उपकरणों को सदैव क्रियाशील अवस्था में रखा जाए, सीसीटीएनएस प्रणाली को अद्यतन रखा जाए, थाना परिसर एवं शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए । तथा लावारिस माल एवं वाहनों के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए गए ।
एसपी द्वारा थाना लोहाघाट का किया वार्षिक निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश |
















Leave a Reply