एसपी द्वारा जनपद के समस्त थानाध्यक्ष/ विवेचकों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक |

चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा जनपद के समस्त थानाध्यक्ष / विवेचकों का OR लिया गया तथा लंबित विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा कर नियमानुसार अविलम्ब निस्तारण के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी विवेचकों को नये प्रचलित कानूनों में जारी आदेशो व दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए विवेचना की गुणवत्ता पर फोकस करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

अपराध समीक्षा बैठक के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा निम्न महत्वपूर्ण दिशा–निर्देश प्रदान किए गए—
📌गंभीर अपराधों, विशेषकर NDPS, साइबर क्राइम, महिला एवं बाल अपराधों की विवेचना में प्रोफेशनल एवं साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए गए।
📌प्रत्येक प्रकरण में समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
📌डिजिटल एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के संरक्षण, विश्लेषण एवं समयबद्ध प्राप्ति पर विशेष बल दिया जाए।
📌लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा फरार अभियुक्तों का अतिशीघ्र वारण्ट प्राप्त करते हुए नियमानुसार अन्य कानूनी कार्यवाही की जाए ।
📌गिरोह बनाकर अपराध करने वाले अपराधीयों/ संगठित अपराधीयों के विरुद्ध गैगस्टर एक्ट में कार्यवाही की जाए।
📌वर्तमान में प्रचलित विभिन्न पोर्टलों व ऐप का विवेचनाओं में कुशलता पूर्वक/ प्रोफेशनल तरीके से इस्तेमाल किया जाए ।
📌वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गिरफ्तारी टीम का गठन करते हुए प्रभावी कार्यवाही करेंगें।
📌NDPS एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत वाणिजयीक मात्रा के अभियोगों में फाइनेंशल इन्वेशटीगेशन अविलम्ब शुरु करेंगे तथा सम्बन्धित विभागों से अतिशीघ्र रिपोर्ट प्राप्त करेंगे।
📌FSL से सम्बन्धित जाँच रिपोर्ट अविलम्ब प्राप्त कर विवेचना का विधिक निस्तारण करेंगें।
📌प्रत्येक विवेचक कानूनी प्रक्रिया, फोरेंसिक आवश्यकता एवं डॉक्यूमेंटेशन में पूर्ण सतर्कता बरतें ताकि न्यायालय में मजबूत पैरवी संभव हो सके।
📌पीड़ित पक्ष के साथ संवेदनशील व व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाया जाए तथा उन्हें मामले की प्रगति से समय-समय पर अवगत कराया जाए।
📌अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं ट्रैकिंग में कठोर निगरानी रखी जाए।
📌पुलिस अधीक्षक महोदया ने सभी विवेचकों को विवेचना की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु स्पष्ट निर्देशित किया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा कि विवेचना किसी भी आपराधिक मामले/मुकदमें का मुख्य आधार है, अतः सभी विवेचकों को निष्पक्षता, ईमानदारी, प्रोफेशनलिज्म और तत्परता के साथ कानूनी प्रक्रिया का पालन कर अपना कार्य कर जनविश्वास को और मजबूत करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *