चंपावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के आदेशानुसार कोतवाली पंचेश्वर, थाना लोहाघाट ,रीठा साहिब व चौकी बाराकोट द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी के दौरान ग्राम प्रहरियों से उनके ग्रामों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क, सक्रिय एवं संवेदनशील रहने के निर्देश दिए गए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु विशेष रूप से प्रेरित किया गया । इसके साथ ही ग्राम प्रहरियों को अवैध गतिविधियों, मादक पदार्थों के व्यापार, भांग की खेती, आपसी विवाद एवं आपराधिक घटनाओं पर नजर बनाए रखने तथा बाहरी व्यक्तियों/फेरी वालों के सत्यापन एवं किरायेदार सत्यापन के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया । कोतवाली,थाना,चौकी प्रभारी द्वारा ग्राम प्रहरियों को सकारात्मक आचरण बनाए रखने, गांव में अपनी अच्छी छवि स्थापित करने एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु भी मार्गदर्शन दिया गया ।
ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी आयोजित, सतर्कता एवं सूचनाओं के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश |














Leave a Reply