नैनीताल | वादी हेमचंद पंत पुत्र कैलाश चंद पंत निवासी पी0डी0 कॉलोनी, गैर वैशाली ऊंचापुल हल्द्वानी मुखानी द्वारा थाना उपस्थित होकर सूचना दी गई मध्य अज्ञात चोर द्वारा अमृता आश्रम के पास मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर के अंदर से पीतल धातु की मूर्ति, 6 तांबे के लोटे, पीतल की घंटी, पीतल की आरती, आर्टिफिशियल पौची, गले का मय्या, माइक व बैग आदि चोरी कर लिए गए । उक्त तहरीर के आधार पर *FIR No. 30/26 धारा 305(a)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत* किया गया, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक रजनी आर्या को सौंपी गई ।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एवं मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी तथा सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी* के नेतृत्व में उप निरीक्षक रजनी आर्या,कांस्टेबल रोहित कुमार,कांस्टेबल धीरज सुगड़ा, कांस्टेबल राजेश जोशी घटना के सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया । टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। संदिग्ध की तलाश हेतु लगातार सीसीटीवी चेक किए गए तथा मुखबिर नियुक्त किए गए । पुलिस टीम हेडखान मंदिर कटघरिया के पास* मौजूद थी | तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संदिग्ध व्यक्ति काठगोदाम बाईपास रोड से चौपला चौराहा की ओर गया है, जहां कबाड़ी की दुकानें हैं तथा उसके पास एक बैग है । सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम निहारिका बैंकट हॉल लिंक रोड कॉलोनी वार्ड नंबर 38 पहुंची, जहां बताए गए हुलिये का व्यक्ति दिखाई दिया, जिसे घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ा गया । पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम लाल सिंह पुत्र स्व. ओम प्रकाश सिंह निवासी कोहली कॉलोनी विठोरिया नंबर-1 थाना मुखानी जनपद नैनीताल, उम्र 52 वर्ष बताया । अभियुक्त के पास से बरामद बैग की तलाशी लेने पर चोरी किया गया मंदिर का सामान बरामद हुआ । अभियोग में *धारा 317(2) BNS* की बढ़ोत्तरी की गई । अभियुक्त को समय 16:19 बजे गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
लाल सिंह पुत्र स्व. ओम प्रकाश सिंह
निवासी – कोहली कॉलोनी विठोरिया नंबर-1 थाना मुखानी, जनपद नैनीताल
उम्र – 52 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
FIR No. 30/26
धारा 305(a)/331(4) BNS
बाद में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी
*अभियुक्त के कब्जे से बरामद माल का विवरण-*
एक काली माता की मूर्ति (मिश्रित धातु)
एक दुर्गा माता की मूर्ति (पीतल)
एक गणेश जी की मूर्ति (पीली धातु)
पांच तांबे के बड़े लोटे
दो तांबे के छोटे जल पात्र
पीतल की 03 बड़ी एवं 04 छोटी घंटी
पीतल का 5 जोत वाला आरती स्टैंड
एक जोड़ी पौची (आर्टिफिशियल)
एक गलोबंद (आर्टिफिशियल)
एक जोड़ी झुमका (आर्टिफिशियल)
एक नथ पहाड़ी (आर्टिफिशियल)
एक माइक (Dynamic Microphone Beta 58A कंपनी)
दो कासे की छोटी कटोरी
एक तांबे की कटोरी
एक पीतल का तिलक स्टैंड
03 तांबे के चम्मच
एक पीतल का दीया स्टैंड
दो धोती (सफेद/क्रीम रंग)
एक स्टील की छोटी प्लेट
एक जनेऊ धागा
एक ब्लू रंग का बैग (अटैचीनुमा कपड़े का)
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1- FIR No. 140/16 धारा 8/20 NDPS Act – थाना मुखानी
2- FIR No. 125/20 धारा 4/25 Arms Act – थाना मुखानी
3- FIR No. 67/21 धारा 4/25 Arms Act – थाना मुखानी
4- FIR No. 177/25 धारा 305(a)/317(2) BNS – थाना मुखानी
5- FIR No. 186/10 धारा 388/401 IPC व 4/25 Arms Act – कोतवाली हल्द्वानी
6- FIR No. 322/12 धारा 380/457/411 IPC – कोतवाली हल्द्वानी
7- FIR No. 434/12 धारा 398/401 IPC – कोतवाली हल्द्वानी
8- FIR No. 211/99 धारा 4/25 Arms Act – थाना लालकुआं
9- FIR No. 724/2001 धारा 4/25 Arms Act – थाना लालकुआं
10- FIR No. 1257/2006 धारा 4/25 Arms Act – थाना लालकुआं
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास अन्य थानों/जनपदों से भी प्राप्त किया जा रहा है।
*उक्त चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी में कांस्टेबल धीरज सुगड़ा एवं कांस्टेबल रोहित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
















Leave a Reply