रुड़की पुलिस टीम द्वारा 04 महिलाओं को शांति भंग करने पर धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लिया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | रुड़की टॉकीज क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर चार महिलाओं के बीच आपसी विवाद एवं मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा सभी को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके उत्तेजित व्यवहार एवं शांति भंग करने की स्थिति को देखते हुए कोई अन्य विकल्प न होने पर चारों महिलाओं को अंतर्गत धारा 170 BNSS में हिरासत में लिया गया । सभी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *