रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गैर जमानती वारंट की तामील किए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है ,विगत काफी दिनों से फरार चल रहे वारंटी जिसकी तलाश हेतु पूर्व में सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी गई परंतु वारंटी शातिर किस्म के अपराधी थे जिस कारण लगातार अपने ठिकाने बदल रहा थे | कोतवाली भगवानपुर पुलिस द्वारा रात्रि में चलाये गये अभियान में गठित पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभि0 के मस्कनो व अन्य सम्भावित स्थानो पर दबिश दी गई जिसके फलस्वरूप निम्न वारंटी को हिरासत में लिया गया । नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
*नाम पता वारन्टी*
1. गोविन्द राठौर पुत्र ज्ञान सिह निवासी ग्राम घेरगांजा हसनावाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार सम्बन्धित वाद संख्या-17/2022 धारा 81 भादवि
2. नरेश कुमार पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम चुडियाला थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार सम्बन्धित वाद संख्या- 348/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम
3. राकेश पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम चुडियाला थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार सम्बन्धित वाद संख्या-1244/24 धारा 380/411 भादवि















Leave a Reply