चम्पावत | AHTU टीम द्वारा एक सराहनीय कार्य करते हुए एक भटकी हुई वृद्ध महिला को सकुशल उनके परिजनों तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त की गई । एक वृद्ध महिला , जो जनकपुर (नेपाल) में दर्शन हेतु आई थीं, भूलवश टनकपुर मेले में पहुँच गईं। अत्यधिक वृद्ध होने एवं हिंदी भाषा का ज्ञान न होने के कारण वह अपने घर का संपर्क नहीं कर पा रही थीं ।
🔹AHTU टीम द्वारा संवेदनशीलता एवं तत्परता दिखाते हुए नेपाल स्थित NGO “आफन्त (KIM)” के माध्यम से उनके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। तत्पश्चात आवश्यक पुष्टि के उपरांत महिला को सकुशल NGO प्रतिनिधियों के सुपुर्द किया गया, जिससे उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिवार तक पहुँचाया जा सके।
🔹 चम्पावत पुलिस का यह कार्य मानवीय संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण है।
















Leave a Reply