मां पूर्णागिरि मेले की सुरक्षा व्यवस्था हेतु चम्पावत पुलिस अलर्ट |

चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेशानुसार नवरात्रि के पावन अवसर पर मां पूर्णागिरि मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जनपद चम्पावत पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं । मेले क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु पुलिस बल लगातार तैनात है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

चम्पावत पुलिस सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि नियमों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *