चंपावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी टनकपुर वंदना वर्मा द्वारा थाना पाटी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई, जिसमें किसी भी कार्मिक द्वारा कोई समस्या व्यक्त नहीं की गई । निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, मैस, बैरक एवं आवासीय परिसर का गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही सभी अधिकारी/कर्मचारियों को E-बीट बुक डाउनलोड कर बीट संबंधी सूचनाओं को नियमित रूप से अपलोड करने तथा E-बीट ऐप व पहचान ऐप के माध्यम से किरायेदार सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।
🔹 इसके अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी द्वारा थाने के समस्त विवेचकों के साथ आदेश कक्ष लेकर लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों एवं पंचायतनामों की समीक्षा की गई।
🔹 विवेचनाओं को अनावश्यक रूप से लंबित न रखते हुए गुण-दोष के आधार पर शीघ्र विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
🔹 प्रार्थना पत्रों का सेवा के अधिकार अधिनियम के तहत निर्धारित समयावधि से पूर्व निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।
🔹 लंबित सम्मन, वारंट एवं नोटिसों की शत-प्रतिशत तामील कराने के निर्देश दिए गए।
🔹 साइबर ठगी, आईटी एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने पर विशेष बल दिया गया।
🔹 साइबर प्रार्थना पत्रों का अनिवार्य रूप से 30 दिवस के भीतर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।












Leave a Reply