ईद के अवसर पर चंपावत पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम |

चंपावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेशानुसार ईद पर्व के दृष्टिगत चंपावत पुलिस पूर्ण रूप से सतर्क एवं मुस्तैद है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है । पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है एवं लगातार गश्त कर कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं ।

आमजन से अपील:
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार का हुड़दंग, अफवाह या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाला कार्य न करें।

चंपावत पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *