चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा धोखाधड़ी व ठगी करने वाले अभियुक्त के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया है | उक्त के क्रम में क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा टनकपुर के पर्यवेक्षण में एसओजी टीम द्वारा सूचना संकलन, कुशल सुरागरसी-पतारसी तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सर्विलांस की सहायता से समूह बनाकर कमेटी के माध्यम सें 50 लाख की ठगी को अंजाम देने वाले अभियुक्त को थाना रामनगर जनपद नैनीताल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया ! जो थाना चम्पावत में पंजीकृत FIR संख्या 02/26, धारा 318(4) BNS में वांछित था । गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय चम्पावत में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।
अभियुक्त का नाम व पता
आनंद बल्लभ जोशी @ अजय जोशी पुत्र कृष्णा नन्द जोशी निवासी वार्ड नंबर 01 सौन गांव थाना भीमताल जिला नैनीताल
♦अपील- सार्वजनिक सहयोग से ही इस प्रकार की धोखाधड़ी व ठगों से बचा जा सकता है, संदिग्ध गतिविधियों को देखें तो कृपया टोल-फ्री नंबर 112/निकटवर्ती थाना/चौकी पर सूचना दें ।













Leave a Reply