टनकपुर में जंगल की आग पर फायर यूनिट की तत्परता से काबू |

टनकपुर | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेशानुसार फायर स्टेशन टनकपुर को सूचना प्राप्त हुई कि आमबाग टनकपुर के पास जंगल में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की गई । फायर कर्मियों ने फायर बीटर की सहायता से आग पर काबू पाने हेतु कड़ी मशक्कत की और आग को पूर्णतः बुझा दिया गया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से आग को फैलने से रोका जा सका, जिससे आसपास के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जनहानि एवं संपत्ति के नुकसान को टाला गया । फायर यूनिट की तत्परता एवं सूझबूझ से एक संभावित बड़ी घटना को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *