घाट पुल के पास कार खाई में गिरी, चम्पावत पुलिस ने युवकों को सुरक्षित निकाला |

चम्पावत | वाहन संख्या UK 03–3999 (Hyundai i10) जो लोहाघाट से पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी, घाट पुल से पहले अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई | घटना की सूचना मिलते ही चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट व फायर स्टेशन लोहाघाट पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों के सहयोग से क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे घायलों का रेस्क्यू अभियान चलाया । वाहन चालक युवराज ओली पुत्र राज किशोर, निवासी गलचौड़ा लोहाघाट, उम्र 18 वर्ष को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दीपेश खर्कवाल पुत्र गिरीश खर्कवाल, निवासी पिथौरागढ़, उम्र लगभग 18 वर्ष को मामूली चोटें आई हैं । दोनों घायलों को सुरक्षित खाई से निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु SDH लोहाघाट भेजा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *