चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा माँ पूर्णागिरि मेले एवं ब्रह्मदेव मंदिर के दर्शन हेतु आए वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत शारदा बैराज, टनकपुर (भारत–नेपाल बॉर्डर) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने एवं आने-जाने वाले लोगों की प्रभावी चेकिंग करने हेतु भी निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि माँ पूर्णागिरि मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा चम्पावत पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है ।
माँ पूर्णागिरी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, एसपी महोदया चम्पावत द्वारा लिया व्यवस्थाओं का जायजा |
















Leave a Reply