नैनीताल | SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है । जिस क्रम में डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल व रविकांत सेमवाल सीओ नैनीताल के पर्यवेक्षण तथा विजय नेगी थानाध्यक्ष बेतालघाट के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा बेतालघाट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान प्रमोद कुमार पुत्र भवानी राम निवासी ओड़ा बॉसकोट थाना बेतालघाट जनपद नैनीताल उम्र 40 वर्ष को 59 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।* उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेतालघाट* पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है |
बेतालघाट पुलिस ने 59 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार |















Leave a Reply