नैनीताल | डॉ० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अपराधों की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की गई । चेकिंग / शांति व्यवस्था के दौरान एक व्यक्ति को सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया गया ।
*🔹 गिरफ्तार अभियुक्त :*
• नसीम अहमद पुत्र नजाकत अली
• निवासी – ला० नं० 16, आजाद नगर, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल
• उम्र – 54 वर्ष
*🔹 गिरफ्तारी का स्थान :*
• सार्वजनिक स्थान स्लॉटर हाउस, गौला बाईपास रोड
*🔹 पुलिस कार्यवाही :*
• दिनांक 16.03.2026 को चेकिंग के दौरान अभियुक्त को *सट्टे की खाई-बाड़ी* करते हुए गिरफ्तार किया गया।
• अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा *एफआईआर नं० 48/26 धारा 13 जुआ अधिनियम* के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है।
• अभियुक्त को समय से *माननीय न्यायालय* के समक्ष पेश किया जाएगा।
• अभियुक्त का *आपराधिक इतिहास ज्ञात* किया जा रहा है।















Leave a Reply