हरिद्वार पुलिस की ईनामी/वांछित वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्रवाई जारी हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा ₹5000/- का ईनामी/वांछित वारण्टी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना पिरान कलियर द्वारा वारण्टियो के विरूद्ध लगातार जनपद एवं गैर जनपदो में दबिशे देकर ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है, जिसके क्रम में पिरान कलियर पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से प्राप्त वारण्ट व थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0स0 347/2025 में वांछित/ईनामी आरोपित दानिश पुत्र इकराम निवासी थीथकी गोपाली देवबन्द रोड थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ0प्र0 की तलाश एवं सुरागरसी पतारसी कर उसके घर इत्यादि कई स्थानो पर गिरफ्तारी हेतु दबिशे दी गयी । लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचने हेतु लगातार फरार चल रहा था, जिसके विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹5000/- का ईनाम घोषित किया गया । कलियर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र की मदद से गोपाली चौकी के पास देवबन्द हाइवे से पकडा गया ।

*नाम पता वांछित/ईनामी आरोपित*
दानिश पुत्र इकराम निवासी थीथकी गोपाली देवबन्द रोड थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ0प्र0।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *