रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | शिकायतकर्ता निवासी कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार द्वारा थाने में सूचना दी गई कि आरोपी शुभम पुत्र भोलू निवासी टांडा भागमल भोगपुर ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध अवैध संबंध बनाए। साथ ही अपने भाई व माता के सहयोग से पीड़िता को गाली-गलौज व धमकी भी दी गई । प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली लक्सर में मु0अ0सं0 249/26 पोक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा वांछित आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में लक्सर पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई । पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों व आने-जाने वाले रास्तों पर नजर रखते हुए सघन पतारसी-सुरागरसी की। तकनीकी सहायता और पुलिस की सक्रिय कार्रवाई के परिणामस्वरूप आरोपी को लक्सर क्षेत्र से हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही ह |
*नाम पता आरोपी*
शुभम पुत्र भोलू निवासी टांडा भागमल भोगपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
















Leave a Reply