रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | भगवानपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मानूबास के पास घाट को जाने वाली सडक के पास सिकरोडा निवासी तौफिक पुत्र शफीक,आदि निवासीगण ग्राम सिकरोडा गोकशी के पश्चात गोमांस को मोटर साईकिलो से लेकर हद्दीपुर से सिकरोडा की ओर जा रहे है । प्राप्त सूचना पर भगवानपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से तौफिक पुत्र शफीक निवासी सिकरोडा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को मो०सा० सहित पकड लिया । जबकि शेष अभियुक्तगण अंधेरे का फायदा उठाकर माल सहित मौके से फरार हो गये। मौके से पकडे गये आरोपित के कब्जे से नीले रंग के प्लास्टिक के कट्टे के अन्दर पन्नियों में भरा हुआ करीब 60 KG संदिग्ध गोमांस बरामद हुआ । मौके से फरार आरोपितों के विरूद्ध थाना भगवानपुर पर उत्तराखण्ड गौ संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम पता आरोपित*
01.तौफिक पुत्र शफीक निवासी सिकरोडा थाना भगवानपुर हरिद्वार।
*माल बरामदगी**
01. 60 किलो गौ मांस
02. मो0सा0 प्लेटिना
















Leave a Reply