SSP हरिद्वार नवनीत सिंह की नेतृत्व में सम्मोहित/जादू कर ठगी करने वाला 01 ठग दबोचा महिला को सम्मोहित कर 50,000 व कान के कुंडल उतरवाने की शिकायत पर ज्वालापुर पुलिस ने किया था अभियोग पंजीकृत |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | वादिनी निवासी राजीव नगर कॉलोनी गोविंदपुरी, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई थी कि तीन अज्ञात लड़कों ने उन्हें सम्मोहित कर ₹50,000 नगद तथा कान के कुण्डल उतरवा कर ले लिए । उक्त तहरीर के आधार पर थाना ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 112/2026 पंजीकृत किया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को आवश्यक निर्देश दिए गए । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा द्वारा प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक समीप पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से संपर्क स्थापित कर डिजिटल साक्ष्यों, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। साथ ही सर्विलांस व अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश की गई । इसी क्रम में आरोपी जमशेद पुत्र गफ्फार निवासी सेक्टर-11 झुग्गी झोपड़ी, थाना विजयनगर, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) को लालपुर ज्वालापुर जाने वाले मार्ग से चोरी के सामान सहित हिरासत में लिया गया । आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, साथ ही आरोपी का आपराधिक इतिहास ICJS पोर्टल एवं अन्य माध्यमों से जांचा जा रहा है ।

*नाम व पता आरोपित*
जमशेद पुत्र गफ्फार निवासी सेक्टर-11 झुग्गी झोपड़ी, थाना विजयनगर, गाजियाबाद (उ.प्र.)
मूल निवासी: ग्राम पिपलेड़ा, थाना धौलाना, जनपद हापुड़ (उ.प्र.)

*बरामदगी*
1. 02 पीली धातु के टॉप्स
2. ₹9,500 नगद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *