नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले फरार ईनामी आरोपी को धर दबोचा पूर्व में किया गया था अभियोग पंजीकृत आरोपित चल रहा था फरार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | वादी कमल राम निवासी बलियो चिलकहर उत्तर प्रदेश की लिखित तहरीर पर वादी की नाबालिक पुत्री को अज्ञात आरोपित द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना सिडकुल पर अभियोग पंजीकृत किया गया था । मुकदमा उपरोक्त की अपहर्ता को बरामद किया गया । मुकदमा उपरोक्त का प्रकाश में आया आरोपित राहुल पुत्र करण सिंह निवासी नहटोर थाना नहटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी हेतमपुर रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार फरार चल रहा था जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ₹ 5000/- का ईनाम घोषित किया गया था । आरोपित को मोबाइल सर्विलांस की मदद से महिंद्रा चौक से पकडा गया । अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

*नाम व पता आरोपित*
राहुल पुत्र करण निवासी नहटोर थाना नहटोर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल हेत्तमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *