रिपोर्ट – वंश शर्मा
कनखल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वांछित/फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कनखल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है । कनखल पुलिस ने जगजीतपुर फुटबॉल ग्राउंड फायरिंग प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को दबोच लिया । वादी आकाश पुत्र सतपाल निवासी विजय विहार, जमालपुर द्वारा थाना कनखल में तहरीर दी गई थी कि राजागार्डन फुटबॉल ग्राउंड के पास किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें वादी के भाई सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए थे । इस संबंध में थाना कनखल में मु0अ0सं0 332/2025 अभियोग पंजीकृत किया गया था । मामले में पूर्व में रितिक, भरत, डिकेन्द्र उर्फ डीके, आकाश पाल व कामेन्द्र को कनखल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 01 के द्वारा माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया था । घटना में शामिल आरोपी आकाश शर्मा लंबे समय से फरार चल रहा था। कनखल पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 14.03.2026 को पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को दबोचा । आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
*नाम पता वांछित*
आकाश शर्मा पुत्र बेगराज शर्मा निवासी ग्राम भोगला, थाना रायपुर, जिला बिजनौर (उ.प्र.)
हाल पता फुटबॉल ग्राउंड, जगजीतपुर, थाना कनखल, हरिद्वार
















Leave a Reply