चम्पावत | माँ पूर्णागिरि मेले में दर्शन हेतु आई एक महिला शारदा घाट पर स्नान के दौरान नदी में डूबने लगी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बचाव दल द्वारा तत्परता दिखाते हुए तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया गया और महिला को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया।
📌रेस्क्यू के उपरांत महिला को प्राथमिक देखभाल प्रदान करते हुए सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
📌चम्पावत पुलिस द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु निरंतर सतर्कता बरती जा रही है।
चम्पावत पुलिस सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि नदी/घाटों पर स्नान करते समय सावधानी बरतें तथा पुलिस एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
















Leave a Reply