दुकानों व स्टोरों में अग्नि सुरक्षा निरीक्षण कर आम जनमानस को किया जागरूक |

चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेशानुसार फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम द्वारा खेतीखान व कोलिढेक क्षेत्र में स्थित दुकानों एवं स्टोरों का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को आग लगने की संभावित घटनाओं से बचाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा वहां उपस्थित जनमानस को अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन की विधि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही सभी को अपने प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरण अनिवार्य रूप से रखने और समय-समय पर उनकी जांच करते रहने की सलाह दी गई । चंपावत पुलिस एवं फायर सर्विस द्वारा जनसुरक्षा के प्रति इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *