एसपी के नेतृत्व में चंपावत पुलिस की साप्ताहिक परेड बलवा ड्रिल का अभ्यास |

चंपावत | पुलिस लाइन चंपावत में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के नेतृत्व में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया । जवानों का उत्साह बढ़ाने के लिए कप्तान महोदया ने स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस व अनुशासन का संदेश दिया । परेड के दौरान लाठी पार्टी, फायर पार्टी, फायरिंग पार्टी तथा टैक्टिकल फॉर्मेशन का अभ्यास कर दंगों व आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया । एसपी ने जवानों को बिना घबराए त्वरित कार्रवाई और टीम वर्क के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया । इस अवसर पर सीओ टनकपुर वंदना वर्मा सहित जनपद के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *