फायर सर्विस टनकपुर की तत्परता से जंगल में लगी आग पर पाया काबू |

चम्पावत | रात्रि लगभग 23:45 बजे ग्राम मनिहारगोठ वर्मा लाइन के जंगल में एक पेड़ में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र टनकपुर से एक फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई । घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि पेड़ में लगी आग विकराल रूप ले चुकी थी और आसपास के जंगल में फैलने की आशंका थी। फायर कर्मियों द्वारा तत्काल मोटर फायर इंजन से पानी की पंपिंग कर आग बुझाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई। अग्निशमन वाहन में पानी समाप्त होने पर पुनः वाहन में पानी भरकर लगातार पंपिंग करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया तथा आग को जंगल में फैलने से सफलतापूर्वक रोक दिया गया । अग्निशमन टीम द्वारा मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों को वन संपदा की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए ।

फायर सर्विस की तत्परता से संभावित बड़े नुकसान को टाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *