चम्पावत | आगामी होली पर्व के दृष्टिगत होली त्योहार को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्वक मनाए जाने हेतु भुवन चंद्र आर्या, थानाध्यक्ष थाना रीठा साहिब द्वारा सीएलजी मेंबर एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों से आपसी भाईचारा, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए होली पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया । बैठक में मौजूद सभी सदस्यों द्वारा होली पर्व को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने का आश्वासन दिया गया ।
चम्पावत पुलिस आप सभी से अपील करती है – सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं।
















Leave a Reply