चम्पावत | टनकपुर में आयोजित सरस मेला टनकपुर 2026 के दौरान आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अमर सिंह अधिकारी के निर्देशन में लीडिंग फ़ायरमैन वीरेंद्र कुमार द्वारा व्यापक अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को—
✅ अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय
✅ प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों की जानकारी व संचालन विधि
✅ आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया
✅ एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लगने पर नियंत्रण एवं बचाव के महत्वपूर्ण तरीके के बारे में व्यवहारिक एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।
संदेश: “सुरक्षा ही बचाव है – जागरूक रहें, सुरक्षित रहें।”
















Leave a Reply