नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के क्रम में बनबसा क्षेत्र अन्तर्गत मो0सा0 में 4.72 ग्राम स्मैक परिवहन करने वाले 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार, मो0सा0 सीज |

चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा  क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत खटीमा रोड क्षेत्र से मो०सा० संख्या UK03C.7019 में 02 अभियुक्तों को 04.72 ग्राम स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध में थाना बनबसा में मुOFIR NO-128/2024 धारा 8/21/60 एनडीपीएस पंजीकृत किया गया ।
नामपता अभियुक्तगण-
पवन कुमार पुत्र कालीचरण, निवासी वार्ड नं0- 09, घसियारा मण्डी, थाना टनकपुर, जिला चम्पावत, उम्र 30 वर्ष
02- करन कुमार पुत्र प्रकाश राम, निवासी वार्ड नं0- 09, बोरागोठ, थाना टनकपुर, जिला चम्पावत, उम्र 25 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *