पौड़ी पुलिस ने चैक बाउंस सम्बन्धी मामलों में लम्बे समय से फरार चल रहे वारण्टी को किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं । इसी क्रम में कोतवाली लैन्सडाउन पुलिस टीम द्वारा न्यायायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वारा निर्गत NBW वारण्टी फौ0 वाद संख्या-323/2018, धारा- 138 NI Act से सम्बन्धित वारण्टी मौहम्मद तारीक कुरेशी जो लम्बे समय से फरार चल रहा था,को बाघांट रोड, सतपुली से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।

अभियुक्त का नाम पता
मौहम्मद तारीक कुरेशी पुत्र मौहम्मद आरीफ कुरेशी, नि0- मस्जिद के पास लैन्सडाउन जिला पौड़ी गढ़वाल, हाल- फ्रेस मटन शॉप बाघंट रोड सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल।

पंजीकृत अभियोग
वाद संख्या- 323/2018, धारा- 138 NI Act

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *