चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत निर्बाध यातायात सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाए जाने, एवं यातायात नियमों से जन सामान्य को जागरुक किए जाने हेतु जन जागरूकता अभियान संचालित किए हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में थानाध्यक्ष कोतवाली पंचेश्वर के निर्देशानुसार ASI जगत सिंह रोंकली – प्रभारी चौकी रौसाल द्वारा सीमावर्ती गांव रौसाल स्थित GIC रौसाल में सड़क सुरक्षा, सुगम व सुरक्षित यातायात हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला के माध्यम से उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय प्रबंधन को दोपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए दोपहिया वाहन में तीन सवारी न बैठाने, रैश ड्राईविंग नहीं करने फोर व्हीलर का उपयोग करते समय चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करने और शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की हरसंभव सहायता करने हेतु प्रेरित किया गय |
पंचेश्वर पुलिस द्वारा सीमांत क्षेत्र GIC रौसाल में चलाया गया यातायात जनजागरूकता अभियान |
















Leave a Reply