चंपावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के आदेशानुसार नुसार में जनपद में वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, महिला एवं बाल सम्बन्धी अपराधों तथा नवीन कानूनों के प्रति जन-जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं । उक्त क्रम मे थाना पाटी में पाटी क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रहरियों को बुलाकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने गांवों में ग्रामीणों के साथ शालीन एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस अवसर पर ग्राम प्रहरियों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने एवं ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नशा न करने एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया । ग्राम प्रहरियों से अपेक्षा की गई कि वे पुलिस एवं जनता के बीच सेतु बनकर कार्य करते हुए अपने गांवों में शांति, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे ।
थाना पाटी में ग्राम प्रहरियों की बैठक आयोजित, शांति व्यवस्था व साइबर जागरूकता पर दिया गया संदेश |
















Leave a Reply