गिरे विशालकाय पेड़ को फायर यूनिट व SDRF ने तत्परता से हटाया |

चम्पावत | प्रातः 09:21 बजे फायर स्टेशन चम्पावत को पुल्ड हाउस के समीप चीड़ का विशालकाय पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना मिलते ही फायर स्टेशन चम्पावत से फायर यूनिट मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई । फायर यूनिट एवं SDRF की टीम द्वारा वुडन कटर की सहायता से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सुरक्षित रूप से हटाया गया, जिससे मार्ग को सुचारू करने में सहायता मिली ।

चम्पावत पुलिस — आपदा में तत्पर, सुरक्षा में सदैव अग्रसर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *