लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर पुलिस उपाधीक्षक का सख्त फोकस OR के माध्यम से विवेचनाओं की गहन समीक्षा, विवेचकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश |

चम्पावत | देवेंद्र सिंह कप्रवाण पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत द्वारा कोतवाली चम्पावत के समस्त विवेचकों का OR (ऑर्डर रूम) आयोजित कर लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की गई । OR के दौरान लंबित अभियोगों एवं विवेचनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए पुलिस उपाधीक्षक द्वारा समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।

🔹 दिए गए प्रमुख निर्देश—

– सभी लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
– विवेचना में डिजिटल एवं फोरेंसिक साक्ष्यों का प्रभावी एवं वैज्ञानिक तरीके से उपयोग किया जाए।
– NDPS, साइबर अपराध, महिला एवं बाल अपराधों में वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित विवेचना को प्राथमिकता दी जाए।
– फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
– NDPS के वाणिज्यिक मात्रा वाले मामलों में तत्काल वित्तीय विवेचना करते हुए अभियुक्तों की अवैध संपत्ति एवं आर्थिक नेटवर्क की जांच की जाए।
– लंबित FSL रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कर विवेचनाओं का विधिक रूप से निस्तारण किया जाए।
– विवेचना के दौरान पीड़ितों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
– प्रत्येक विवेचक अपनी विवेचनाओं के प्रति जवाबदेही एवं गंभीरता के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाएं।

पुलिस उपाधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया कि गुणवत्तापूर्ण एवं वैज्ञानिक विवेचना ही अपराधियों को कानून के कठघरे तक पहुंचाने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मजबूत आधारशिला है। सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया कि विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का विधि एवं साक्ष्यों के अनुरूप निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

चम्पावत पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *