चम्पावत | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ” ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” को सफल बनाने के लिए चम्पावत पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों/असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया है । उक्त क्रम में निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में एसओजी एंव लोहाघाट पुलिस टीम* द्वारा संयुक्त रूप से सूचना संकलन व कुशल सुरागरसी पतारसी कर संदिग्धों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चैकिंग के दौरान देवीधार पंचेश्वर रोड, लोहाघाट* में एक पल्सर मोटरसाइकिल (UK03C8125) पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 1.490 किलोग्राम अवैध चरस बरामद* कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । उक्त संबन्ध में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना लोहाघाट में मु0अ0सं0 24/2026 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |
*पूछताछ का विवरण*-
पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने बताया कि बरामद चरस उन्होंने स्थानीय स्तर पर ही तैयार की गयी थी जिसे वह चम्पावत के एक व्यक्ति को ऊचे दाम में बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे ।
*तस्करी नेटवर्क की जांच जारी*
पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशानुसार भारी मात्रा में चरस बरामदगी के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक का पता लगाया जा रहा है। नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी शीघ्र कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
♦ *अभियुक्त का नाम व पता*
1. आयुष चंद्र आर्य पुत्र स्व0 चंद्र प्रकाश, निवासी पुनेठा पेट्रोल पंप के पास, छतार, जनपद चम्पावत, उम्र 22 वर्ष।
2. सौरव टम्टा पुत्र दिनेश राम, निवासी ग्राम नसखोला, थाना पंचेश्वर, जनपद चम्पावत, उम्र 20 वर्ष।
♦️*बरामदगी*
💰 1.490 किलोग्राम अवैध चरस
🏍 01 पल्सर मोटरसाइकिल (UK03C8125)
*चम्पावत पुलिस की अपील*
“नशे के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। यदि आपके आसपास मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त अथवा तस्करी की कोई सूचना हो, तो तत्काल मानस हेल्पालइन 1933 , 112 व नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। *सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी*। आइए, मिलकर ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ के संकल्प को साकार करें।
















Leave a Reply