थाना तामली पुलिस एवं SSB के संयुक्त तत्वावधान में “हर घर तिरंगा” यात्रा का शुभारंभ |

चम्पावत | थाना तामली पुलिस एवं SSB* द्वारा GIC तामली के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ “हर घर तिरंगा” यात्रा निकाली गई । इस अवसर पर छात्र छात्रों व आमजनता को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, नए आपराधिक कानूनों, बाल श्रम उन्मूलन, महिला संबन्धित अपराध तथा गौरा शक्ति ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । इस दौरान नागरिकों को साइबर ठगी से सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने तथा आपातकालीन एवं सहायता सेवाओं हेतु 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1933 (नशा मुक्ति हेल्पलाइन) एवं 1090 (महिला हेल्पलाइन) के बारे में भी जागरूक किया गया । तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया तथा आमजन एवं बच्चों को तिरंगे वितरित कर हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया ।

*तिरंगा हमारी शान है, राष्ट्र का सम्मान है*।
*हर घर तिरंगा—हर दिल तिरंगा*!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *