थाना लोहाघाट द्वारा अपने खाने पीने के होटल में अवैध तरीके से शराब पिलाने पर 01 अभियुक्त को 09 अदद टेट्रा पैक देशी शराब के साथ किया गया गिरफ्तार |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में क्षेत्राधिकारी महोदय चम्पावत के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा अपने होटल बोहरा फास्ट फ्रूट हिटलर मार्केट में अवैध तरीके से शराब पिलाने पर अभियुक्त गोपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम मोड़ा , पोस्ट पुल्ला , कोतवाली पंचेश्वर,जिला चंपावत उम्र 37 वर्ष के कब्जे से 09 अदद टेट्रा पैक देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना लोहाघाट में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *