क्षेत्राधिकारी महोदया टनकपुर द्वारा एसएसबी जवानो के मध्य चलाया जागरूकता कार्यक्रम |

चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के आदेशानुसार वंदना वर्मा क्षेत्राधिकारी टनकपुर द्वारा एसएसबी चंपावत परिसर में तैनात एसएसबी के जवानों के मध्य ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी विरोधी अभियान), नव-प्रवर्तित आपराधिक कानूनों, पोक्सो एक्ट एवं उनसे संबंधित व्यावहारिक प्रक्रियाओं के विषय में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा मानव तस्करी के विभिन्न स्वरूपों, पीड़ितों की पहचान, त्वरित कार्यवाही, अंतर-राज्यीय/अंतर-एजेंसी समन्वय, पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत बालकों के अधिकार, कानूनी दायित्वों एवं संवेदनशीलता के साथ विवेचना किए जाने पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई । साथ ही नए आपराधिक कानूनों में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तनों, उनके व्यावहारिक अनुप्रयोग एवं जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन पर भी प्रकाश डाला गया। जवानों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें कानून के प्रति और अधिक सजग एवं संवेदनशील बनने हेतु प्रेरित किया गया । इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से पुलिस व अर्धसैनिक बलों के मध्य समन्वय सुदृढ़ होने के साथ-साथ मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ित-केंद्रित न्याय प्रणाली को मजबूती मिलती है

 

++++।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *