चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत सभी स्कूलों में छात्रों को साइबर सुरक्षा, रोड सेफ्टी, 112, 1930, गोरा शक्ति ऐप, उत्तराखंड पुलिस ऐप, bnss ,bns की जानकारी दिये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों / चौकी प्रभारियों को आदेशित किया गया है । उक्त के क्रम में क्षेत्राधिकारी चंपावत के निर्देशन में प्रभारी महिला हेल्पलाइन जनपद चंपावत, उप निरीक्षक सुमन पंत द्वारा पुलिस लाइन चंपावत में “बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ” एवं “फिट इंडिया–फिट उत्तराखंड” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया । महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता तथा उनके भीतर आत्मविश्वास जागृत करने के उद्देश्य से जनपद चंपावत पुलिस द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं/महिलाओं को आत्मरक्षा हेतु आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें फिटनेस के प्रति जागरूक करना तथा सामाजिक बुराइयों एवं अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा ।
शिविर में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ
✔️ महिला सम्बन्धी अपराध व सुरक्षा कानून
✔️ नशे के दुष्प्रभाव एवं नशा मुक्ति जागरूकता
✔️ यातायात नियमों का पालन
✔️ पुलिस हेल्पलाइन नम्बर 112 | 1090
✔️ साइबर सहायता 1930
✔️ उत्तराखण्ड पुलिस ऐप / गौरा शक्ति ऐप
जनपद चंपावत पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता एवं आत्मरक्षा कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके ।
















Leave a Reply